रायपुर । भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज रायपुर में दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है और उसकी नजरें इस मैच को जीतकर अजेय बढ़त लेने की होगी।

भारत ने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतक के बाद कप्तान केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका के सामने 359 रनों का लक्ष्य रखा है। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत ने गायकवाड़ के 105, कोहली के 102 और राहुल के नाबाद 66 रनों के दम पर 50 ओवर में पांच विकेट पर 358 रन बनाए। कोहली ने मौजूदा सीरीज में लगातार दूसरा शतक लगाया। 

भारत के लिए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल सस्ते में आउट हुए, लेकिन कोहली और ऋतुराज ने तीसरे विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी कर भारत की वापसी कराई। ऋतुराज ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया और इसके बाद कोहली ने भी अपने वनडे करियर का 53वां शतक जड़ा। दोनों ही बल्लेबाज शतक लगाने के बाद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। इसके बाद केएल राहुल और जडेजा ने अंतिम ओवरों में दमदार बल्लेबाजी की जिससे भारत का स्कोर 350 के पार पहुंचा। जडेजा 24 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने दो विकेट लिए, जबकि नांद्र बर्गर और लुंगी एनगिडी को एक-एक विकेट मिला। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version