सरगुजा जिले के एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र में स्थित अमेरा की खुली कोयला खदान के विस्तार को लेकर बुधवार को पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस संघर्ष में सरगुजा के अपर कलेक्टर सुनील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों सहित 24 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी घायल हुए। ग्रामीणों ने पत्थर, गुलेल और डंडों से हमला किया, जिसके जवाब में पुलिस को आंसू गैस का प्रयोग करना पड़ा। इस घटना में 12 से अधिक ग्रामीण भी घायल हुए हैं। यह ध्यान देने योग्य है कि अमेरा खदान के विस्तार के लिए भू-अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। यहां 2019 तक खनन हुआ था। कुछ ग्रामीणों ने मुआवजा भी ले लिया हैं, लेकिन परसोढ़ीकला के ग्रामीण हर बार विरोध में उतर आते हैं। खदान का विस्तार नहीं होने से एसईसीएल प्रबंधन उत्पादन शुरू नहीं कर पा रहा हैं। बुधवार को धान की कटाई के बाद एसईसीएल प्रबंधन ने बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ खदान विस्तार के कार्य के लिए कदम बढ़ाया। जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची, ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। यह विवाद जल्द ही हिंसक संघर्ष में बदल गया। पुलिस पर पत्थर और गुलेल से हमला किया गया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेडऩे के लिए सख्ती बरती और एक झोपड़ी, जिसमें ग्रामीण आंदोलन कर रहे थे, उसे भी तोड़ दिया। एसईसीएल प्रबंधन का कहना है कोल बियरिंग एक्ट के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और मुआवजा भी दिया जा चुका हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version