प्रदेश में फिर ठंड की वापसी हुई है। अंबिकापुर समेत सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में शीतलहर चलते लगी है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री पर आ गया है। राजधानी में भी पारा 13.3 डिग्री पर आ गया है। प्रदेश में दिसबंर में शीतलहर चलने का ट्रेंड रहता है। खासकर उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलती है। सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर पारा 11-12 डिग्री पर आ जाता है। वहीं आउटर में 8 से 9 डिग्री पर रहता है। यानी कड़ाके की ठंड पड़ती है। इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित होता है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट आएगी। यानी ठंड और बढ़ेगी। इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। नवंबर के आखिरी सप्ताह व दिसंबर के दो दिनों तक साइक्लोन दितवाह के कारण प्रदेश में ठंड गायब सी हो गई थी। राजधानी में गुरूवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। साइक्लोन के कारण राजधानी समेत कई जिलों में बादल छा रहे थे, जो अब छंट गए हैं। इससे रात का तापमान गिरा है। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार साइक्लोन दितवाह का असर पूरी तरह खत्म हो गया है। राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। ठंड बढ़ने के कारण सुबह लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। कहीं-कहीं घना कोहरा भी छाने लगा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version