विधानसभा के शीतकालीन सत्र के मद्देनजर शनिवार और रविवार की छुटटी रद्द कर दी गई है। इसके साथ विधानसभा में विधायकों द्वारा रखे गए सवालों के जवाब निर्धारित समय सीमा में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। लोक शिक्षण संचालनालय विभाग ने तमाम संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया है। इसमें विधानसभा के प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय पर तैयार करने के लिए कार्यालयों को शनिवार और रविवार को भी खोलने का निर्देश दिया गया है। इसी तरह अन्य विभागों के विभागाध्यक्षों द्वारा दिए गए प्रश्नों का जवाब समय-सीमा के अंदर भेजने को कहा गया है, चाहे इसके लिए शनिवार और रविवार को भी काम करना पड़े, तो अवकाश रद्दकर जवाब बनाकर भेजे। जवाब देर से मिलने पर संबंधितों पर प्रशासनिक कार्यवाही भी की जाएगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version