इंडिगो एयरलाइन की उड़ानें लेट और रद्द होने यात्रियों को काफी समस्याओं की सामना करना पड़ रहा है.

क्रू मेंबर की कमी का सामना कर रही इंडिगो एयरलाइन ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है. देशभर के अलग-अलग शहरों में यात्री परेशान हैं और कई जगह परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया है. मुंबई एयरपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट, बेंगलुरु एयरपोर्ट और कोलकाता एयरपोर्ट पर हालात खराब हैं. देशभर में चार दिनों में 1300 से ज्यादा इंडिगो विमान रद्द हुए हैं या उनमें देरी हुई है. देश के हर बड़े और छोटे शहरों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर हुआ है, जिससे यात्रियों का बुरा हाल है. घंटों तक इनको फ्लाइट की खबर नहीं मिल रही है, जिससे इनका गुस्सा लगातार बढ़ रहा है. दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हवाई यात्रियों को एडवाइजरी जारी की है. उसने यात्रियों को घर से निकलने के पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है, ताकि उन्हें फ्लाइट कैंसिल होने या उसमें काफी ज्यादा देरी की असुविधाओं से बचा जा सके. इंडिगो उड़ानों के रद्द होने और देरी को लेकर DGCA ने सख्त रुख अपनाया है. DGCA ने इंडिगो के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब कर बैठक बुलाई है. इस बीच पायलट एसोसिएशन ने भी DGCA से अपील की है कि उड़ानों का शेड्यूल मंजूर करते समय एयरलाइन के पास उपलब्ध पायलटों की संख्या को भी गंभीरता से देखा जाए.

इंडिगो के संकट ने न सिर्फ यात्रियों की मुश्किलें बढ़ाई हैं, बल्कि देशभर में हवाई यात्रा की लागत भी आसमान छूने लगी है. फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी के बीच अन्य एयरलाइन कंपनियों ने टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version