इंडोनेशिया के एक युवक जोसुआ हुतागलंगु के साथ जो ताबूत बनाने का काम करता था और चंद मिनटों में कंगाल से सीधे करोड़पति बन गया. दरअसल, 33 साल के जोसुआ जब अपने घर में एक दिन काम कर रहे थे उसी दौरान उनके घर में आसमान से एक ऐसी चीज गिरी जिसने उन्हें 10 करोड़ रुपये का मालिक बना दिया. जोसुआ के घर में आकाश से बेहद दुर्लभ उल्कापिंड का एक ऐसा टुकड़ा गिरा जिसने उन्हें कंगाल से करोड़पति बना दिया. यह उल्कापिंड का टुकड़ा करीब 4 अरब साल पुराना था जिस वजह से इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये आंकी गई. उल्कापिंड के गिरने से जोउसा के कोलांग स्थित घर की छत में छेद हो गया. जिस वक्त ये पत्थर आसमान से गिरा उस वक्त जोउसा ताबूत बनाने का ही काम कर रहे थे. उल्कापिंड का वजन 2 किलो से ज्यादा और जब यह छत तो तोड़ते हुए गिरा तो यह 15 सेंटीमीटर तक जमीन में धंस गया. इस उल्कापिंड के बदले जोसुआ को करीब 14 लाख पाउंड (10 करोड़ रुपये) मिले. यह अत्यंत ही दुर्लभ प्रजाति गपाना का बताया जाता है जिसकी वजह से इसकी कीमत 857 डॉलर प्रति ग्राम है. जोसुआ ने बताया कि पत्थर जिस वक्त गिरा उस वक्त बेहद गर्म था लेकिन बाद में वो ठंडा हो गया.
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
