झुंझुनूं । नवजात अपने माता पिता की गोद में बैठी कार द्वारा जयपुर से नवलगढ़ होते हुए झुंझुनूं जिले के टमकोर गांव स्थित अपने घर पहली बार जा रही थी। रास्ते में चलती गाड़ी का टायर फट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाडर पार करके सडक़ के दूसरी तरफ जा गिरी। भीषण सडक़ हादसे में 10 दिन की नवजात बच्ची व उसके सगे ताऊ की मौत हो गई तथा बच्ची के माता पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भीषण हादसा शनिवार दोपहर बाद राजस्थान के झुंझुनूं जिले के जयपुर-नवलगढ़-मुकुंदगढ़ स्टेट हाईवे पर हुआ।

दरअसल, राजस्थान के झुंझुनूं जिले में शनिवार दोपहर नियति और तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक भीषण सडक़ दुर्घटना में 10 दिन की नवजात बच्ची और उसके ताऊ की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बच्ची के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया। यह दर्दनाक दुर्घटना नवलगढ़-झुंझुनूं स्टेट हाईवे पर मुकुंदगढ़ थाना क्षेत्र के बलरिया मोड़, निजी गर्ल्स स्कूल के पास हुई। जयपुर से टमकोर गांव लौट रही एक कार का चलते समय अचानक टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में जा घुसी, जहां सामने से आ रहे डंपर से उसकी भीषण टक्कर हो गई।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version