आए दिन बैंकिंग फ्रॉड के मामले बढ़ रहे हैं। ये फ्रॉड नए तरीकों से लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं। फॉड से बचने के लिए भारतीय स्टेट बैंक लगातार लोगों को आगाह करता रहा है। इसी क्रम में एसबीआई ने मंगलवार को एक और ट्वीट कर अपने करोड़ों ग्राहकों से अलर्ट रहने की अपील की है। एसबीआई ने यह भी बताया है कि वो अपने ग्राहकों को इस तरह का कोई मेल नहीं भेजता है। एसबीआई ने अपने करोड़ों ग्राहकों को अलर्ट करते हुए कहा है कि हमारे ग्राहकों को फेक ई मेल्स भेजे जा रहे हैं। इन ई मेल से एसबीआई का संबंध नहीं है। ऐसे में ई मेल को खोलने से बचना चाहिए। एसबीआई ने एक ट्वीट में कहा, बैंक ग्राहकों से अनुरोध है कि वे सोशल मीडिया पर सतर्क रहें और किसी भी भ्रामक और फर्जी संदेश के बहकावे में न आएं। बैंक ने 20 सेकंड का एक वीडियो शेयर करते हुए ग्राहकों से अपनी गोपनीय जानकारी ऑनलाइन शेयर करने के लिए मना किया है। एसबीआई ने वीडियो के साथ ट्वीट किया, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। सोशल मीडिया पर हमारे साथ बातचीत करते हुए, खाता सत्यापन की जांच करें और गोपनीय विवरण ऑनलाइन साझा न करें।
बैंकिंग सर्विस के लिए आधिकारिक पोर्टल का इस्तेमाल करें
एसबीआई ऑनलाइन बैंकिंग की सर्विस इस्तेमाल करने वाले ग्राहक बैंक के आधिकारिक पोर्टल के जरिए बैंकिंग सर्विस का लाभ ले सकते है। एसबीआई ने बताया है कि आधिकारिक पोर्टल के जरिए ही किसी भी बैंकिंग सेवाओं का लाभ लें। ऐसा नहीं करने पर आप बैंकिंग फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं।
साइबर क्राइम पोर्टल पर कैसे दर्ज कराएं? शिकायत
इस दूसरे विकल्प के जरिए शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको अपने राज्य का नाम, लॉगिन आईडी, मोबाइल नंबर और ओटीपी डालना होगा। अगर आप नए यूजर हैं तो आपको सबसे पहले इस पोर्टल पर सबसे पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। नए यूजर के तौर पर भी रजिस्टर कराने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर देना होगा। जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी भरने के बाद सबमिट करने पर रजिस्ट्रेशन का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। यह काम महज कुछ मिनटों में ही पूरा हो जाएगा।
आपकी एक गलती से मिनटों में खाली हो सकता है बैंक खाता, पढ़ें पूरी खबर…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
