बीजापुर-सुकमा सीमा क्षेत्र से सड़क निर्माण कार्य में लगे एक ठेकेदार के अपहरण के बाद हत्या किए जाने की खबर सामने आई है। हालांकि देर शाम पुलिस ने उनके सिर्फ अपहरण की पुष्टि की थी। बताया जा रहा है कि इम्तियाज अली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहां रविवार शाम नक्सलियों ने उन्हें बंधक बना लिया। यह घटना किस्टारम के पास हुई, जो लंबे समय से नक्सली गतिविधियों का संवेदनशील इलाका रहा है
घटना के समय ठेकेदार के साथ मौजूद एक सहयोगी किसी तरह नक्सलियों के कब्जे से निकलकर इरापल्ली के मेटागुड़म सुरक्षा कैंप पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। सहयोगी के अनुसार, नक्सलियों ने ठेकेदार को पकड़कर जंगल की ओर ले जाते समय उनकी जमकर पिटाई भी की। बताया जाता है कि नक्सली लंबे समय से सड़क निर्माण का विरोध कर रहे थे और इस काम को रोकने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, इम्तियाज अली कुछ मजदूरों और सहयोगियों के साथ निर्माण कार्य की प्रगति देखने गए थे। इसी दौरान हथियारबंद नक्सलियों ने घात लगाकर उन्हें घेर लिया और जबरन अपने साथ ले गए। जहां देर रात उनकी हत्या कर दी गई।
बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने सहयोगी के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version