स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार दोनों आतंकी पाकिस्तान के 11 मोबाइल नंबर के जरिए अपने आका के संपर्क में थे। पुलिस ने अब दोनों के मोबाइल को फारेंसिंक जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही दिल्ली में बैठे उनके मददगारों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि स्पेशल सेल ने सोमवार रात को सराय काले खां इलाके से अब्दुल लतीफ मीर और मोहम्मद अशरफ खटाना को गिरफ्तार किया था। दोनों कश्मीर के रहने वाले हैं और पाकिस्तान जाने की फिराक में थे। जांच से जुड़े वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनके मोबाइल से कई संदिग्ध नंबर मिले हैं जिसमें से 11 पाकिस्तान के हैं। इसके अलावा दोनों इंटरनेट आधारित वर्चुअल मोबाइल नंबर से भी लगातार सीमापार के आतंकी संगठनों से संपर्क में थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लतीफ मीर के फेसबुक अकाउंट से भी जानकारियां मिली हैं। इसके आईपी अड्रेस की जांच के लिए फेसबुक को लिखा गया है। लतीफ मीर फेसबुक के जरिए ही लाहौर के शख्श से संपर्क में आया था। पुलिस का मानना है कि दिल्ली एनसीआर में छिपे आतंकी संगठन के मददगारों को लतीफ मीर के फेसबुक अकाउंट के जरिए ढूंढ़ा जा है। इसके लिए फेसबुक के मैसेंजर चैट की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये दोनों अपनी शादी की खरीदारी करने की बात कहकर दिल्ली के लिए आए थे। अब इनकी योजना लखीमपुरी खीरी या उत्तराखंड से नेपाल में प्रवेश करने की थी। स्पेशल सेल की टीमें फिलहाल निजामुद्दीन एरिया में उस ठिकाने की जांच कर रही है जहां पर दोनों को ठहरना था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version