गोरखपुर. एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. सुहागरात पर दुल्हन को पता चला कि दूल्हा शारीरिक रूप से कमजोर है. ये बात जैसे ही दुल्हन को पता चली, उसके होश उड़ गए. मामले की जानकारी होते ही दुल्हन ने अपने मायके वालों को फोन कर दूल्हे के नपुंसक होने की जानकारी दी. दुल्हन के पिता ने थाने पहुंचकर दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराया है. साथ ही तलाक की मांग की है. बता दें कि पूरा मामला सहजनवां इलाके के एक गांव का है. जहां रहने वाले एक युवक की शादी पीपीगंज क्षेत्र की एक युवती से हुई. दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल पहुंची. दुल्हन की खुशियां और सारे आरमान उस वक्त टूट गए, जब सुहागरात पर पता चला कि उसका पति नपुंसक है. जानकरी होते ही युवती ने मायके फोन किया और अपने पिता को जानकारी दी. जानकारी मिलते ही मायके वाले ससुराल पहुंचे. इस दौरान दोनों परिवार के बीच काफी नोकझोंक हुई.

वहीं दुल्हन के मायके वालों ने दूल्हे का मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की. जिसके बाद युवक का परीक्षण कराया गया तो पता चला कि वह कभी पिता नहीं बन सकता. इसकी जानकारी होते ही लड़की के घरवालों ने तलाक देने की बात कही, लेकिन लड़का पक्ष इस बात से इंकार किया. जिसके बाद लड़की के पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत की. पुलिस ने लड़के पक्ष को थाने बुलाकर बातचीत कर समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन कोई बात नहीं बनी. पुलिस का कहना है कि आपसी सहमति न बनने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version