इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की मिनी नीलामी 16 दिंसबर को अबुधाबी में होगी। नीलामी के लिए 350 खिलाडिय़ों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई हैं। कुल 77 स्लॉट नीलामी में भरे जाने हैं, जनमें 31 विदेशी खिलाडिय़ों के लिए हैं। 350 में से 40 खिलाडिय़ों ने खुद का बेस प्राइस दो करोड़ रूपए रखा हैं, जिनमें वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्रोई ही केवल दो भारतीय खिलाड़ी हैं। फाइनल सूची में 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैमरून ग्रीन के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने की उम्मीद हैं।
40 खिलाडिय़ो का बेस प्राइस 2 करोड़ रूपए
नीलामी में 40 खिलाड़ी 2 करोड़ रूपए के बेस प्राइस वाले ब्रैकेट में शामिल हैं। इस ब्रैकेट में भारत के वेंकटेश और रवि बिश्रोई ही शामिल हैं। 1.50 करोड़ के बेस ब्राइस वाले ब्रैंकेट में नौ खिलाड़ी उतरेंगे। चार खिलाड़ी 1.25 करोड़ और 17 खिलाड़ी एक करोड़ रूपए के बेस प्राइस वाले बै्रकेट में हैं।

