राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, राजनांदगांव के वाणिज्य विभाग द्वारा छात्राओं में डिजिटल वित्तीय जागरूकता लाने हेतु जफरूद्दीन गुडग़ांव, हरियाणा एवं श्रीमती गायत्री जोशी अजमेर, राजस्थान फायनेंसियल एजुकेशन ट्रेनर बाय एनआईएमएस एंड रिसोर्स परसन बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का ऑनलाईन व्याख्यान 9 नवंबर 2020 को आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल के अध्यक्षता में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्राचार्य के द्वारा छात्राओं को छोटी-छोटी बचत के महत्व को बताते हुए छात्राओं को बचत करने हेतु प्रेरित किया। श्रीमती गायत्री जोशी के द्वारा विनियोक्ता के विनियोग सुरक्षा हेतु आवश्यक टीप दिए गए। श्री जफरूद्दीन के द्वारा छात्राओं को म्युचल फंड, उसके प्रकार, फंड मैनेजर की भूमिका, बैंक में जमा कराये जाने हेतु खोले जाने वाले खाते व एफडी व आरडी में प्रत्याय का अंतर बताया गया। उन्होंने पेय युवर सेल्फ के द्वारा सेविंग का महत्व बताया गया। उन्होंने एटीएम पिन, ओटीपी के द्वारा कार्ड डिटेल प्राप्त करने होने वाले कपट को बताया। छात्राओं को आवश्यक सुझाव दिया, ताकि वे कपट से बच सके। व्याख्याताओं के द्वारा छात्राओं द्वारा किए गए प्रश्नों का निराकरण किया गया, जैसे ऑनलाईन ट्रेडिंग हेतु आवश्यक प्रक्रिया, पीपीएफ खाते की विस्तृत जानकारी आदि। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. लाली शर्मा सहायक प्रध्यापक वाणिज्य ने किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version