रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज ‘छत्तीसगढ़ विजन 2047’ पर विशेष चर्चा प्रमुख विपक्षी काँग्रेस पार्टी के सदस्यों की अनुपस्थिति में शुरू हो गया है । वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने सत्र के पहले दिन ने छत्तीसगढ़ के विकास का विजन ‘विजन 2047’ के माध्यम से प्रस्तुत किया.
भाजपा विधायक अजय चंद्राकर, धरमलाल कौशिक, भावना बोहरा , सुनील सोनी,राजेश मूणत, धर्मजीत सिंह, लता उसेंडी एवं अन्य भारतीय जनता पार्टी के विधायक इस चर्चा में शामिल हुवे। चर्चा अभी सदन में जारी है। अजय चंद्राकर की बातों से नाराज मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खड़े होकर अध्यक्ष से आपत्ति जताते हुए व्यक्तिगत आरोप लगाने वाले अंश को विलोपित करने की मांग की.
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर तक बढ़ाया गया है. इसके पहले विधानसभा का वर्तमान सत्र 17 दिसंबर को खत्म होने वाला था. बढ़ी हुई अवधि के दौरान सदन में वंदे मातरम् पर चर्चा होगी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version