राजस्थान में आज खास संयोग है। आज भजनलाल सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे हो रहे हैं वहीं सरकार के सुप्रीमो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज जन्मदिन भी है। अपने जन्मदिन पर सुबह-सुबह सीएम भजनलाल शर्मा ने मोतीडूंगरी गणेश मंदिर और गोविंददेवजी मंदिर में दर्शन किए। फिर वे सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गौसेवा की। इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर का अवलोकन कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। जानिए भजनलाल शर्मा का राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने तक का सफर।

भाजपा के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज से ठीक दो वर्ष पहले दिसंबर 2023 में राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। आज उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के 2 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में 25 दिसंबर तक कार्यक्रम हो रहे हैं।

राजनीति में उनका सफर स्थानीय स्तर से शुरू हुआ. वे अटारी ग्राम पंचायत के सरपंच रहे और इस दौरान ग्रामीण विकास व सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई. यहीं से उनके नेतृत्व कौशल को पहचान मिली. बाद में वे भारतीय जनता पार्टी और संघ से जुड़े और संगठनात्मक राजनीति में आगे बढ़े. पार्टी संगठन में उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं और संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई.

इस तरह भजनलाल शर्मा कदम दर कदम आगे बढ़ते रहे। भजन लाल शर्मा सिर्फ 27 वर्ष की उम्र में अटारी गांव के सरपंच (2000-2005) चुने गए। इसके बाद 2010 से 2015 पंचायत समिति सदस्य रहे। फिर भारतीय जनता युवा मोर्चा नदबई मंडल अध्यक्ष, जिला मंत्री भाजयुमो, तीन बार जिला अध्यक्ष भाजयुमो, जिला मंत्री भाजपा भरतपुर, 2009 से 2014 तक भरतपुर के जिला अध्यक्ष, 2014 से 2016 तक प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान और 2016 से अब तक प्रदेश महामंत्री रहे।

इसके बाद उन्होंने 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 15 दिसंबर 2025 यानि आज दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version