दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में स्थित स्थित एक मंदिर के अंदर रविवार को 48 साल की महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। इसके बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने कहा कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही, घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि करीब 12 बजे PCR फोन पर घटना की सूचना मिली। मृतका की पहचान मानसरोवर पार्क निवासी कुसुम शर्मा के रूप में हुई है। मृतका के शरीर पर चाकू के कई घाव थे। शहादरा DCP ने कहा कि हमने मुख्य आरोपी, आंचल सक्सेना नामक महिला को हिरासत में ले लिया है। अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि फोन करने वाले ने पुलिस को सूचित किया कि दो लोगों ने एक महिला पुजारी के सिर में चाकू से वार किया है।

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह पुरानी दुश्मनी का मामला प्रतीत होता है, लेकिन जांच जारी है। मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। DCP ने कहा कि मामले में संलिप्त आरोपियों को पकड़ने के लिए जिला और अपराध इकाइयों की कई टीम गठित की गईं। घटना से जुडे़ एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारी डीडीए फ्लैट, आस-पास की सड़कों, पार्क और प्रवेश-निकास बिंदुओं से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि अपराध से पहले और बाद में हमलावरों की गतिविधियों का पता लगाया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version