नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिल गया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम में यह जिम्मेदारी सौंपी गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें पटका पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर पदभार सौंपा।

नितिन नबीन का जन्म 23 मई 1980 को हुआ था। 45 वर्ष की उम्र में उन्हें यह अहम पद सौंपा गया है। संयोग से भाजपा की स्थापना को भी लगभग इतने ही वर्ष हो चुके हैं। पार्टी ने अब तक का सबसे युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुनकर संगठन में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संकेत दिया है।

इससे पहले, कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचने पर नितिन नबीन का भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हवाई अड्डे पर उनका अभिनंदन किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बिहार में नितिन नबीन की पहचान साफ-सुथरी छवि और संगठन पर मजबूत पकड़ रखने वाले नेता के रूप में रही है।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि यदि भविष्य में नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलती है, तो वह पार्टी के सबसे युवा अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड भी बना सकते हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम है, जो 49 वर्ष की उम्र में भाजपा अध्यक्ष बने थे।

कौन हैं नितिन नबीन
नितिन नबीन भाजपा के बड़े नेताओं से एक और जेपी आंदोलन से राजनीति की शुरुआत करने वाले दिवंगत नबीन सिन्हा के बेटे हैं। 23 मई 1980 पटना में नितिन नबीन का जन्म हुआ है। उनकी 12वीं तक की पढ़ाई दिल्ली में हुई। 2005 में पटना पश्चिम सीट से विधायक रहे 55 साल के नबीन सिन्हा का निधन दिल्ली में हो गया था। उस वक्त नितिन महज 26 साल के थे।

भाजपा ने अब तक का सबसे युवा कार्यकारी अध्यक्ष चुना है। अगर वह राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो भाजपा के सबसे युवा अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड बनाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड अमित शाह के नाम है। वह 49 साल की उम्र में अध्यक्ष बने थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version