शेयर ट्रेडिंग में अत्यधिक मुनाफा और आनलाइन पार्ट टाइम जाब का झांसा देकर करोड़ों रूपए की ठगी करने वाले मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के छह आरोपित को रायपुर रेंज साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपितों में मध्य प्रेदश के इंदौर से पूनमचंद्र वर्मा, कल्लू मंसूरी, सीहोर से जयंत अहिरवार, पन्ना से सुहैल अहमद और छिंदवाड़ा से शोएब अख्तर शामिल हैं। आरोपितों के खिलाफ देशभर के 115 थानों और साइबर सेलों में शिकायतें दर्ज हैं। रायपुर में आरोपितों ने 143 करोड़ ठगे हैं।
साइबर पुलिस के अनुसार आरोपित ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे या फिर अपने खातों को बेच देते थे। प्रत्येक खाते के बदले उन्हें 15 से 20 हजार रूपये मिलते थे। साइबर रेंज के आइजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि इन आरोपितों को मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है और रेंज साइबर पुलिस द्वारा दर्ज अपराधों की तकनीकी जांच की जा रही है। आने वाले समय में और भी गिरफ्तारियों की संभावना है।
Previous Articleदुल्हन फर्जी शादी फर्जी’, फिर भी दूल्हे को मिली धमकी
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

