उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। हालांकि यह कुछ घंटो में ही समाप्त हो गया, लेकिन दृश्यता कम होने से कहीं-कहीं आवागमन पर असर पड़ा। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आगे आ रही गर्म हवा और निचले स्तर पर मौजूद ठंडी हवा के मिलने से कोहरा बन रहा है। मौसम विभाग की भाषा में इसे संवहनीय कोहरा कहा जाता है, जिसकी अवधि कम समय की होती है। वहीं, विक्षोभ के बाद छाने वाला कोहरा लंबी अवधि का होता है, जिसे संघनन कोहरा कहा जाता है। वर्तमान में सक्रिय विक्षोभ के कारण कोहरे का असर निचले क्षेत्रों के साथ-साथ आसमान में दो-तीन किलोमीटर ऊपर तक बना रहा, दिनभर सूर्य की चमक कमजोर रही। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version