युवक का साली के साथ अवैध संबंध था. वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन इसको लेकर युवक की पत्नी तैयार नहीं थी. वह विरोध कर रही थी. शातिर पति ने रास्ते से हटाने के लिए मिठाई में जहर देकर उसको मार डाला. यह घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की है. आरोपी ने मो. सैयद ने अपनी पत्नी अनिशा खातून के हत्या करने की बात कबूलते हुए बताया कि मेरा अपनी साली से दो तीन महीनों से अवैध संबंध था. जिसके बाद मैं साली दोनों मिलकर अपनी पत्नी अनिशा खातून को देर रात रसगुल्ले में चूहे मारने की दवा मिलाकर उसकी हत्या कर दी. दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे जिसमें मेरी पत्नी अनिशा खातून रुकावट थी. पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज पुलिस ने हत्यारे पति मो.सैयद और इसके पिता मो. अताबुल को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मृतक अनिशा खातून के शव को त्रिवेणीगंज पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में सुपौल भेज दिया गया है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version