प्रदेश में 3,200 करोड़ रूपये के कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रहीं सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मन लाड्रिंग मामले में उन्हें समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया था। लंबी पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने का दावा करते हुए उनकी गिरफ्तारी की। इससे पहले वह 570 करोड़ रूपये के कथित कोयला घोलाटे के मामले में भी जेल जा चुकी हैं। बुधवार 11 बजे सौम्य को ईडी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, सौम्या चौरसिया पर शराब कारोबार में अवैध वसूली, कमीशनखोरी और सरकारी तंत्र के दुरूपयोग के गंभीर आरोप हैं। ईडी का कहना है कि पूछताछ के दौरान घोटाले की राशि के लेन-देन और उससे जुड़े नेटवर्क को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। ईडी ने कांग्रेस के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। उसमें करोड़ो रूपये कमीशन के रूप में कवासी को मिलते थे। इसके बाद ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को गिरफ्तार किया था। वाट्एसएप चैट के आधार पर सौम्या को गिरफ्तार किया गया है। सौम्या को मंगलवार सुबह पूछताछ के लिए बुलवाया था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य और अन्य लोगों के मोबाइल में मिले वाट्एसएप चैट के संबंध में पूछताछ की गई। सौम्या ने किसी भी तरह का संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ईडी के अधिकारियों को गुमराह करते रही। दिनभर चली पूछताछ के बाद उसे शाम को गिरफ्तार कर मुलाहिजा कराया गया है। बता दें कि कोयला घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद 31 मई 2025 को रायपुर केंद्रीय जेल से रिहा किया गया था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version