देश में हर दिन पति, पत्नी, प्रेमिका, बॉयफ्रेंड और शादीशुदा महिलाओं के बीच एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की चर्चा और उसके खौफनाक अंजाम सामने आ रहे हैं. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 40 साल की एक शादीशुदा महिला की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसको सुनकर सब हैरान हैं. एक शादीशुदा महिला अपने 27 साल के प्रेमी यानी बॉयफ्रेंड से पहले अवैध संबंध बनाए फिर उससे बेटा पैदा करने का दवाब डाला. यूपी पुलिस को तहकीकात में पता चला कि अनुपमा की इच्छा थी कि वह अपने पति से नहीं, बल्कि प्रेमी मोहित से गर्भवती हो और उसके बच्चे की मां बने. लेकिन यह इच्छा पूरी होने से पहले ही अनुपमा के साथ बहुत बुरा हुआ, जिससे यह मामला अब क्राइम और गहन कानूनी बहस का विषय बन गया है.

अनुपमा पटेल और मोहित यादव पहले से शादीशुदा थे. हालांकि, दोनों के बीच जब रिश्ते बने थे तब मोहित अविवाहित था. बाद में उसने अंजली नाम की लड़की से शादी कर ली. मोहित शादी के बाद बी अनुपमा पटेल के साथ रिश्ते में था. अनुपमा एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थी. अनुपमा वाराणासी के शारदा बिहार एरिया में अकेले रहती थी. दोनों की मुलाकात दूध खरीदते-खरीदते हुई और फिर दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ने लगीं और उनके बीच शारिरिक संबंध भी बनने लगे.

बॉयफ्रेंड से बच्चा पाने की तमन्ना

अनुपमा मोहित के साथ प्रेग्नेंट होना चाहती थी. लेकिन मोहित को यह मंजूर नहीं था. अनुपमा अपने प्रेमी मोहित पर बच्चे को लेकर दबाव बनाने लगी थी. इससे परेशान होकर मोहित ने अपनी पत्नी अंजलि को पूरी बात बताई, जिसके बाद दोनों ने मिलकर एक दिन अनुपमा का मर्डर कर दिया.

यूपी पुलिस का बड़ा खुलासा

वाराणसी पुलिस ने खुलासा किया है कि अनुपमा पटेल उर्फ सीता लक्ष्मणपुर के शारदा विहार कॉलोनी में रहती थीं. मोहित भी इसी कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था. अनुपमा पैकेट दूध बेचने का काम करती थीं. मोहित अक्सर अनुपमा की दुकान से दूध ले जाने आया करता था. इस दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर रिश्ते बन गए.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version