नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोविड-19 के 6,608 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 5.17 लाख से अधिक पहुंच गया जबकि इसी अवधि के दौरान इस महामारी से 118 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 8,159 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं दिल्ली की बात करें तो बीते 15 दिनों में दिल्ली में करीब 1400 लोगों की मौत हुई है. दिल्ली के अस्पतालों में तो लोग दिक्कतों का सामना कर ही रहे हैं श्मशान घाटों पर भी अंतिम संस्कार के लिए वेटिंग लिस्ट है। राजधानी में हालात ये हो गए हैं कि श्मशान घाटों पर चिताओं को जलाने के लिए 3 से 4 घंटे की वेटिंग मिल रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को मामलों की कुल संख्या बढ़कर 5,17,238 हो गई जिनमें से 4,68,143 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अनुसार दिल्ली में इस समय 40,936 मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 4,560 हो गई जबकि पिछले दिन यह संख्या 4,501 थी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version