दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पदस्थ DSP तोमेश वर्मा पर आज एक महिला और उसके परिचित युवक ने चाकू से जानलेवा हमला किया। डीएसपी के चेहरे, गले-सिर पर गंभीर चोटें आई है। उन्हें दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना तब घटी जब डीएसपी तोमेश यूएपीए मामले (UAPA CASE) से जुड़ी सुनवाई के संबंध में शुक्रवार को दंतेवाड़ा पहुंचे थे। इस घटना में नई जानकारी सामने आई है।

कोर्ट परिसर के बाहर थोड़ी देर बात करने के बाद, दोनों आरोपी डीएसपी की कार में बैठ गए। कुछ ही देर में हालात नाटकीय हो गए। पुलिस ने बताया कि महिला ने अचानक चाकू निकाला और डीएसपी को बंधक बना लिया। उसने डीएसपी को कार चलाने के लिए मजबूर किया। करीब दो घंटे तक डीएसपी को चाकू की नोक पर रखा गया और कार शहर में घूमती रही।

डीएसपी पर हमला करने वाली महिला दुर्ग के एक डॉक्टर की पत्नी है। उन्होंने पिछले साल थाने में डीएसपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी। मामला कोर्ट पहुंचा, जहां सुनवाई के बाद डीएसपी को दोषमुक्त कर दिया गया था। वर्तमान में डीएसपी सुकमा जिले में पदस्थ हैं और आज जिला न्यायालय दंतेवाड़ा आए हुए थे। इसी दौरान दंतेवाड़ा के बाजार क्षेत्र में डॉक्टर की पत्नी और एसके परिचित युवक ने चाकू से डीएसपी तोमेश वर्मा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डीएसपी पर हमले की जांच चल रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। आरोपी महिला और युवक के बीच क्या संबंध है, इसकी भी जांच चल रही है।

हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है और दोनों आरोपी भी पुलिस की हिरासत में हैं। दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय ने पुष्टि की है कि घायल डीएसपी खतरे से बाहर हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। एक चौंकाने वाले खुलासे में, पुलिस ने बताया कि हमले में शामिल महिला वही है जिसने पहले डीएसपी वर्मा के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version