राजधानी में एक और हत्या हो गई। मोवा इलाके में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान डांस को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय कार्यक्रम में पुलिस बल भी तैनात था। पुलिस ने कुछ संदोहियों को हिरासत में लिया हैं। पुलिस के मुताबिक मोवा में रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। मोवा बाजार के पास धुमाल में लोग डांस कर रहें थे। इस दौरान 18 वर्षीय दिनेश निषाद से डांस को लेकर कुछ युवकों का झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर युवकों और उसके बीच मारपीट हुई। इस दौरान युवकों ने दिनेश पर चाकू से हमला कर दिया। पेट सीने में चाकू मारा गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़ा गया। घायल दिनेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।

