बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा के शशि कृष्णा कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर शनिवार को एक ऐसी घटना घटी, जिसने कुछ देर के लिए परीक्षा की गंभीरता को मातृत्व की संवेदनशीलता में बदल दिया. स्नातक (ग्रेजुएशन) परीक्षा देने आई एक विवाहित छात्रा ने अचानक प्रसव पीड़ा के बीच परीक्षा केंद्र परिसर में ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया.

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र अंतर्गत मालपुर गांव निवासी शिवम कुमार की पत्नी रविता कुमारी स्नातक की छात्रा हैं. वह भारद्वाज कॉलेज, शकरपुरा (हसनपुर) में अध्ययनरत हैं. शनिवार को परीक्षा देने के लिए एसके कॉलेज, थतिया स्थित केंद्र पर पहुंची थीं.

परीक्षा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. स्थिति को भांपते हुए केंद्र पर मौजूद शिक्षकों और महिला कर्मचारियों ने तुरंत मानवीय पहल करते हुए छात्रा को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और आवश्यक प्राथमिक सहायता दी. साथ ही स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर एंबुलेंस मंगवाई गई.

हालांकि, मेडिकल टीम के पहुंचने से पहले ही रविता ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दे दिया. बाद में स्वास्थ्यकर्मियों ने मां और नवजात की जांच की, जिसमें दोनों को पूरी तरह स्वस्थ बताया गया. इस अप्रत्याशित लेकिन सुखद घटना के बाद परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी परीक्षा केंद्र के शिक्षकों और कर्मचारियों की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवता की खुले दिल से प्रशंसा की.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version