राजनांदगांव। लिफ्ट मांगने के बहाने गाड़ी को सुनसान जगह पर रोकवा कर लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी मृणेन्द्र चौबे निवासी शांतिनगर वार्ड नंबर 10 चौकी चिखली ने चौकी चिखली हाजिर आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19 नवंबर 2020 को करीबन 19 बजे आरोपी पिंटू उर्फ अनिमेस तिवारी पिता राजू तिवारी उम्र 24 साल निवासी वार्ड नंबर 7 भोचीपारा शंकरपुर चौकी चिखली जिला राजनांदगांव, प्रार्थी जब अपने घर शांतिनगर जा रहा था, तभी लिफट मांगा व सुनसान जगह पर बाथरूम के बहाने से प्रार्थी को गाड़ी रोकने कहा, जहां सुनसान जगह को देखकर आरोपी द्वारा प्रार्थी से मारपीट, गाली-गलौच कर प्रार्थी के जेब में रखे 5000-6000 हजार रूपये को जबरदस्ती निकालकर व मोटर सायकिल यामहा एफजेड क्रमांक सीजी 08, एएच 0420 को लेकर भाग गया। रिपोर्ट पर चौकी चिखली थाना कोतवाली राजनांदगांव में अपराध क्रमांक 601/20 धारा 394, 29, 323 भादंवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से दिया गया। बाद पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगांव डी. श्रवण, अति. पुलिस अधीक्षक कविलाश टंडन, नगर पुलिस अधीक्षक मणीशंकर चंद्रा, निरीक्षक विरेन्द्र चतुर्वेदी के दिये दिशा निर्देश एवं मार्ग दर्शन से आरोपी को पकडऩे तत्काल एक टीम चौकी प्रभारी के नेतृत्व में गठित कर आरोपी को पता तलाश किया गया, जो भागने के फिराक में था, जिसे घटना घटित होने के 12 घंटा के भीतर पक? लिया गया। आरोपी के कब्जे से लुटे हुए पैसे 2000 रूपये एवं मोटर सायकिल यामहा एफजेड क्रमांक सीजी 08, एएच 0420 को बरामद किया गया। उक्त आरोपी को न्यायिक रिमांड पर आज दिनांक के भेजा जाता है। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी चेतन चंद्राकर, सउनि रविशंकर पैकरा, प्रधान आरक्षक नंदकुमार फरदिया, आर. गिरजाशंकर देवांगन, आर. प्रियशील जागृत, आर. रामचंद्र चंद्रवंशी, आर. चंद्रशेखर प्रेमी, आरक्षक क्षत्रपाल वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान एवं सराहनीय भूमिका रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version