बांग्लादेश में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ढाका के मोगबाजार इलाके में फेंके गए पेट्रोल बम के धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह धमाका बुधवार शाम मोगबाजार फ्रीडम फाइटर्स मेमोरियल के सामने फ्लाईओवर के नीचे हुआ, जहां से आमतौर पर लोगों की भारी भीड़ गुजरती है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फ्लाईओवर के ऊपर से एक विस्फोटक फेंका गया, जो नीचे सड़क पर गिरते ही फट गया और वहां मौजूद एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, बाद में उसकी मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ”प्राथमिक जानकारी के अनुसार, फ्लाईओवर से कॉकटेल बम फेंका गया, जो पीड़ित के सिर पर गिरा और फट गया। हम इस घटना के पीछे शामिल लोगों की पहचान और तलाश में जुटे हैं।” मृतक की पहचान सियाम के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि सियाम एक निजी फैक्ट्री में काम करता था और संयोगवश घटना के समय उस इलाके से गुजर रहा था। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की, जबकि हमलावर विस्फोटक फेंककर मौके से फरार हो गए।

युनुस सरकार पर बरसे हसीना के नेता

शेख हसीना की अवामी लीग की छात्र शाखा, जो बांग्लादेश छात्र लीग के नाम से जानी जाती है, के महासचिक शेख एनान ने युनुस सरकार की जमकर आलोचना की और उस्मान हादी की हत्या में पार्टी की किसी भी भूमिका से इनकार किया। उन्होंने इस पूरे मामले को मोहम्मद युनुस की एक साजिश करार दिया।

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में शेख एनान ने हादी की हत्या के बाद भड़की हिंसा को लेकर युनुस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मौजूदा हालात बेहद चिंताजनक हैं और इसके लिए युनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार जिम्मेदार है।

सनद रहे कि बांग्लादेश में हाल के दिनों में हिंसक घटनाओं की संख्या बढ़ी है। हाल ही में कट्टरपंथी इस्लामी नेता उस्मान हादी की हत्या के बाद देशभर में अशांति फैल गई। वहीं, उस्मान हादी के भाई उमर ने अंतरिम सरकार पर भाई की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि यह सब फरवरी 2026 में होने वाले चुनावों को पटरी से उतारने के लिए किया गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version