महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में गुरुवार सुबह एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को आशंका है कि यह सामूहिक आत्महत्या का मामला हो सकता है। मृतकों में एक किसान, उसकी पत्नी और उनके दो बेटे शामिल हैं। हालांकि, मौत के पीछे की असल वजह का खुलासा पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा।

घर और रेलवे ट्रैक पर में मिले शव

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे मुदखेड़ तहसील के ज्वाला मुरार गांव स्थित घर में रमेश सोनाजी लखे (51) और उनकी पत्नी राधाबाई लखे (45) के शव एक खाट पर पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।कुछ देर बाद परिवार के दोनों बेटों, उमेश (25) और बजरंग (23) के शव पास की रेलवे लाइन पर मिले। प्रारंभिक जांच में संकेत हैं कि दोनों ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर जान दी। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

नांदेड़ ग्रामीण पुलिस के निरीक्षक दत्तात्रेय मंथले ने बताया कि फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम को सबूत जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके। पुलिस का कहना है कि परिवार छोटे खेतिहर समुदाय से जुड़ा था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना के पीछे आर्थिक तंगी या घरेलू संकट कोई कारण था या नहीं। पड़ोसियों ने परिवार को मेहनती बताया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और किसी सुसाइड नोट या अंतिम संदेश की तलाश जारी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version