विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं से मारपीट होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस प्रशासन का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है. कई बार ऐसी घटनाएं खाटू नगरी में अब तक हो चुकी हैं. अभी हाल ही में खाटू के बाजार में दुकानों के बाहर गार्डों द्वारा श्रद्धालुओं से मारपीट का एक और नया मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं. वहीं महिलाएं जोर-जोर से चिल्लाती हुई नजर आ रही हैं और इनको रोकने वाला भी कोई नहीं है. पत्थर भी फेंके जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और मामले को शांत किया गया. श्रद्धालुओं की शिकायत के बाद पुलिस ने मारपीट के आरोप में हरिराम जाटमाली पुत्र भंवरलाल निवासी चौमू पुरोहितान को गिरफ्तार किया है.

पार्किंग पर्ची को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, खाटूश्यामजी के रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित प्राइवेट पार्किंग में पार्किंग पर्ची नहीं कटवाने को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि इसी बात पर पार्किंग संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के साथ हाथापाई शुरू कर दी. आपको बता दें कि खाटूश्याम जी में प्राइवेट पार्किंग वालों द्वारा भक्तों के साथ मारपीट का मामला यह पहला नहीं है, इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं. भक्तों का कहना है प्राइवेट पार्किंग वाले बदतमीजी से बात करते हैं और ज्यादा पैसे लेते हैं. कुछ तो सड़क पर पुलिस की तरह बैरिकेटिंग लगा देते हैं और गाड़ी आगे जाने नहीं देते हैं.

पहले भी हो चुकी है मारपीट

बता दें कि इससे पहले भी खाटूश्याम में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इससे पहले 11 जुलाई 2025 को मध्यप्रदेश से आए परिवार से दुकानदारों ने शेड के नीचे खड़े होने पर मारपीट की थी. इसके महज चार दिन बाद ही 15 जुलाई को यहां महिला श्रद्धालु से जीप चालक ने किराया विवाद को लेकर 5 से 7 थप्पड़ जड़ दिए थे. 6 सिंतबर की रात को भी यहां दानपात्र को लेकर लाठी-डंडों से युद्ध हुआ था. 5 सिंतबर को यहां व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने भी पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया था. अब ये एक और नया मामला आया है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version