नई दिल्‍ली: पूरा उत्तर भारत कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में वर्षा के कारण ठंड बढ़ गई है तो पंजाब से लेकर बिहार और झारखंड तक कोहरे ने सामान्य जनजीवन को बाधित कर दिया है। कड़ाके की सर्दी के कारण उत्तर प्रदेश में ठंड का रेड अलर्ट जारी किया गया है। अभी तक 110 से अधिक ट्रेन निर्धारित समय से देरी से चल रही और कई ट्रेन को डाइवर्ट किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो 31 दिसंबर तक उत्‍तर भारत में कोहरे की मार जारी रहेगी. ऐसे में ट्रेनों और फ्लाइट्स पर इसका असर आने वाले दिनों में भी देखने को मिल सकता है.  

ये ट्रेन हैं डाइवर्ट 

  • 16032 अंडमान एक्सप्रेस 
  • 11078 झेलम एक्सप्रेस 
  • 12751 जम्मू तवी हमसफर एक्सप्रेस 


ये ट्रेनें देरी से चल रही 

  • 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस 5 घंटे लेट 
  • 12427 रीवा आंनद विहार एक्सप्रेस करीब 9 घंटे लेट 
  • 12309 न्यू दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे 11 मिनट लेट 
  • 12275 इलाहाबाद नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस 5 घंटे लेट 
  • 15658 ब्रह्मपुत्र मेल 1 घंटे लेट 
  • 14117 कालिंदी एक्सप्रेस 4 घंटा 25 मिनट लेट 
  • 12225 कैफियत एक्सप्रेस 7 घंटा 5 मिनट लेट 
  • 12367 विक्रम शीला एक्सप्रेस 5 घंटे 37 मिनट लेट 
  • 12397 महाबोधि एक्सप्रेस 6 घंटा 3 मिनट लेट
  • 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस करीब आधा घंटा लेट 
  • 15743 फरक्का एक्सप्रेस 2 घंटे 23 मिनट लेट 
  • 12393 संपूर्ण क्रांति 5 घंटे 28 मिनट लेट 
  • 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस करीब 11 घंटे लेट 
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version