राजनाँदगांव। तहसील साहू समाज के तत्वावधान में तिलई में पदुमतरा, बघेरा, उपरवाह, पटेवा मंडल साहू समाज का दीपावली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित किया। तहसील अध्यक्ष भागवत साहू सभी पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किये। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक व अनुसूचित जाति प्राधिकरण अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल ने समस्त तहसील पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी ग्राम पदाधिकारी वरिष्ठजनों का सम्मान शाल व श्रीफल देकर किया गया। अपने उद्बोधन में श्री बघेल में कहा कि साहू समाज का आशीर्वाद हमेशा उन्हें मिला है, जिनके बदौलत आज इस मुकाम पर पहुंचे है। विधायक श्री बघेल ने समाज की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष थानेश्वर साहू ने कहा कि उनके गृह जिले के बाद राजनांदगांव से उनका अलग लगाव है। सामाजिक लोगों के आशीर्वाद से ही आज इस जगह पर है, पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए वो हमेशा खड़े है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने सभी को बधाई दी। प्रदेश साहू संघ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू ने प्रदेश साहू संघ के ओर से सभी को दीपावली की बधाई दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू, जनपद सदस्य तुलदास साहू, गणेश साहू, झमेश्वरी साहू, दुर्गेश द्विवेदी, राजेश्वरी साहू, सौरभ वैष्णव, दिलीप साहू, मंडल अध्यक्ष अजीत राम साहू, मुरलीधर साहू, मंथिर साहू, कालू राम साहू, चंद्रशेखर साहू, योगेन्द्र साहू, यमहरण साहू सहित सभी तहसील पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, ग्राम पदाधिकारी वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
