राजकोट: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अपने लिस्ट ए करियर का पहला शतक बना लिया है. विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए बड़ौदा के खिलाफ राजकोट के मैदान में सोमवार को जुरेल ने 78 गेंद में सेंचुरी जमाई. अपनी 101 गेंद में नाबाद 160 रन की पारी के बूते उन्होंने उत्तर प्रदेश का स्कोर 369/7 तक पहुंचाया. तीसरे नंबर पर उतरे इस 24 साल के बल्लेबाज ने बड़ौदा के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा दी. ध्रुव जुरेल ने अपनी पारी में 15 चौके और आठ छक्के जमाए. खासतौर पर पेसर रसिख सलाम की 14 गेंदों पर तो 55 रन जुटा लिए.

  • 80(61) पहला मैच vs हैदराबाद
  • 67(57) दूसरा मैच vs चंडीगढ़
  • 160*(101) तीसरा मैच vs बड़ौदा

टीम में वापसी को बेकरार ध्रुव जुरेल
ध्रुव जुरेल ने अपने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 अभियान की शानदार शुरुआत की थी, पहले दो राउंड में हैदराबाद और चंडीगढ़ के खिलाफ भी अर्धशतक जड़े थे और अब तीसरे मैच में उन्होंने 160 रन की धमाकेदार पारी खेल डाली. जुरेल दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम में शामिल थे, लेकिन उन्हें किसी भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version