ढाका: बांग्लादेश से एक बार फिर से दिल दहलाने वाली खबर आ रही है. दीपू चंद्र दास, अमृत मंडल के बाद अब मैमनसिंह में एक और हिंदू की हत्या कर दी गई है. दावा किया जा रहा है कि ये घटना कपड़ा फैक्ट्री में हुई है, जहां पर नोमन मियां नाम के एक शख्स ने शॉट गन चलाकर 42 वर्षीय बजेंद्र बिसवास की जान ले ली है. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में हिंसा भड़क गई थी, जिसके बीच 22 साल के नोमन मियां ने बजेंद्र बिसवास की जान लेली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बजेंद्र गांव की रक्षा करने वाले पैरामिलिट्री ग्रुप का हिस्सा थे.

कपड़ा फैक्ट्री में क्या-क्या हुआ?

ये घटना कपड़ा फैक्ट्री में हुई है, जहां पर हुई हिंसक झड़प में भरी भीड़ के सामने मारपीट हुई. इसी दौरान 22 साल के नोमन मियां ने बजेंद्र बिसवास पर शॉट गन तान दी. इसके बाद भीड़ के सामने ही उसे फायर कर दिया. ये गोली बजेंद्र के लेफ्ट शोल्डर पर लगी है, इस अटैक में बजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और नोमन को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि इससे पहले मैमनसिंह की ही एक कपड़ा फैक्ट्री से दीपू चंद्र दास को भी भीड़ घसीटते हुए ले गई थी और उसे सड़कों पर पीट-पीट कर मार डाला था. यही नहीं इसके बाद दीपू की डेड बॉडी को पेड़ से बांधकर चौराहे पर आग लगाई गई थी. इस घटना के सामने आने के बाद दुनिया भर के कई नेताओं ने प्रतिक्रिया दी थी और यूनुस के रात में कानून व्यवस्था की असलियत दुनिया के सामने आ गई थी.

अमृत मंडल पर यूनुस ने क्या कहा?

दीपू के बाद अमृत मंडल की हत्या हुई थी, जिसे भरे बाजार भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला था. इस हत्या के बाद अपनी नाकामी छुपाने के लिए यूनुस ने अमृत को उगाही करने वाला अपराधी बताते हुए पल्ला झाड़ लिया था. सरकार की तरफ से जारी किए गए बयान में दावा किया गया था कि ये सांप्रदायिक हिंसा नहीं थी बल्कि उगाही से परेशान लोगों ने उसे मारा था.

अब एक बार फिर से अटैक हुआ है और इस बार भी विक्टिम हिंदू है. देखना होगा कि इस बार यूनुस की तरफ जारी बयान में किस तरह की बहाने बाजी की जाती है .

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version