तिल्दा नेवरा(रामगुलाल पाल)। ग्राम पंचायत तुलसी में उचित मूल्य की दुकान का भूमिपूजन किया गया। साथ ही ग्राम की मितानिनों का सम्मान किया गया। और पानी हेतु बोर खनन का कार्य भी किया गया है।
इस मौके पर रामगिडलानी कांग्रेस नेता व ग्राम के सरपंच गुलाब यदु, पंच रामगुलाल पाल, भूषण वर्मा के अलावा महिला पंच व ग्रामवासी उपस्थित थे।
