रायपुर। राज्य सरकार द्वारा श्रम विभाग के दो अधिकारियों की पदोन्नति की गई हैं। मंत्रालय से जारी आदेश के तहत एस.एल. जांगड़े उपश्रमायुक्त और श्रीमती सविता मिश्रा उपश्रमायुक्त को अपर श्रमायुक्त के पद पर पदोन्नत की गई है। इनकी पदस्थापना श्रमायुक्त कार्यालय इन्द्रावती भवन नवा रायपुर में किया गया है।