बाएं हाथ के बल्लेबाज एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना आने वाले 27 नवंबर को अपना 34 वां जन्मदिन मनाने जा रहे है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर 34 अलग-अलग स्कूलों में शौचालय और पीने के पानी की सुविधाएं मुहैया कराने का संकल्प लिया है। सुरेश रैना ने बताया है कि वे उत्तर प्रदेश, जम्मू और दिल्ली एनसीआर के कुल 34 स्कूलों में शौचालय के निर्माण के अलावा पीने के शुद्ध पानी का इंतजाम करेंगे। रैना ग्रेसिया रैना फाउंडेशन के सहयोग से अपनी इस पहल की शुरुआत करेंगे। यह फाउंडेशन अमिताभ शाह के सहयोग से काम करेगी। इस पहल के माध्यम से इन स्कूलों में पढऩे वाले 10000 से अधिक बच्चों को स्वास्थ्य और साफ-सफाई की सुविधा मिलेगी। सुरेश रैना ने कहा है इस पहल के साथ मुझे अपना 34 वां जन्मदिन मनाने पर बहुत खुशी मिल रही है। हर बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का हकदार है। स्कूलों में स्वच्छ पेयजल और शौचालय की सुविधा उनका अहम अधिकार है। मुझे उम्मीद है कि हम युवाओं के सहयोग के साथ ग्रेसिया रैना फाउंडेशन की ओर से इसमें अहम योगदान कर सकते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version