देहरादून: उत्तराखंड के मौसम में बदलाव होता नहीं दिख रहा है। मैदानी क्षेत्रों में लोगों को शुष्क ठंडी का सामना करना पड़ रहा है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। आज देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिले में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने 6 जनवरी को पहाड़ी इलाकों में बादल छाने और बारिश एवं बर्फबारी का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने के साथ ही ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने घने कोहरे और कुछ स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति का येलो अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान माइनस तक पहुंच गया है तो वहीं मैदानी क्षेत्रों के पारे में भी गिरावट आई है। लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है। इसका असर मैदान तक दिखाई दे रहा है।

दिन में तापमान में गिरावट

मैदानी क्षेत्रों में कोहरे और शीत लहर के कारण ठिठुरन भरी ठंड हो रही है। दिन में धूप निकलने के बावजूद तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। धूप हल्की होने के कारण सर्दी का सितम बढ़ गया है। वहीं, बर्फबारी होने से पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी काम हो रही है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में ऐसा बदलाव आया है। देहरादून में रविवार को सुबह के समय हल्की धुंध की वजह से लोगों को परेशानी हुई। दिन के समय चटक धूप निकली और ठंड से राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फिलहाल 2 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा।

बारिश, बर्फबारी की संभावना

प्रदेश के पहाड़ी भाग में 6 जनवरी को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, 7 जनवरी से फिर से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। बारिश-बर्फबारी के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version