रायपुर। राज्य आंदोलनकारी छसपा, छबेस अध्यक्ष, प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे ने कहा है कि पूर्व सरकार ने राजधानी के लाखों लोगों को एयरपोर्ट से स्टेशन तक बिना रुकावट पहुँच मार्ग के लिए एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया था जो भ्रष्टाचार की बलि चढ़ गया। निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात भी निर्माण कार्य के गुणवत्ता एवं भ्रष्टाचार के चलते आम जनता के उपयोग करने लायक नहीं होने के कारण कांग्रेस की नई सरकार ने बंद कर दिया और जल्द से जल्द शुरू करने का वादा किया। 2 वर्ष से बंद सड़क राजनीति के भेंट चढ़ गई। एक्सप्रेस वे प्रारंभ होने से लाखों राजधानी वासियों को लाभ मिलेगा। छसपा ने मुख्यमंत्री से पत्र लिखकर जल्द से जल्द 1 माह में एक्सप्रेस वे चालू करने की मांग की है। अन्यथा राज्य आंदोलनकारी छसपा आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगा।
