बाड़मेर : राजस्थान के बाड़मेर में बीते दिनों हनी ट्रैप के मामले में पकड़ी गई एक युवती का फिर से हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया। युवती पर एक फ्लैट मालिक को बहाने से बुलाकर फिजिकल रिलेशन बनाने और ब्लैकमेल कर 30 लाख रुपए मांगने के एक मामले का और खुलासा हुआ है। आरोपी युवती को को पिछले दिनों ही पुलिस ने हनी ट्रेप के मामले में गिरफ्तार किया था। लोगों को अपने हुस्न के जाल में फंसने का यह दूसरा मामला है।
किराए लेने का झांसा देकर बुलाया
हैरान कर देने वाला इस मामले में आरोपी युवती युवती के खिलाफ पीड़ित हाकम सिंह ने मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि युवती ने उससे भी 30 लाख रुपए की मांग की है। रिपोर्ट में बताया कि युवती ने चौहटन चौराहे स्थित उसकी बिल्डिंग को किराए लेने का बहाना बनाकर उसे बुलाया। इस दौरान उसके प्लेट पर युवती ने पीड़ित को बीयर पिलाई। इसके बाद वह बेहोश हो गया। आरोप है कि इस दौरान युवती ने उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाएं और इस वीडियो फोटो भी कैद कर लिए। बाद में जब वह वहां से गया, तो उसके व्हाट्सएप पर वीडियो और फोटो भेज दिए।
बचना चाहते हो तो 30 लाख रुपए दे दो
घर से बाहर निकलते ही पीड़ित के मोबाइल पर उसके अश्लील वीडियो और फोटो आए, तो उसके होश उड़ गए। इस दौरान युवती ने उससे 30 लाख रुपए की मांग की। इस डर से वह अपने गांव सुमेरपुर भाग गया, लेकिन जब उसे युवती के ऐसे ही एक करनामें का पता चला। जिसमें उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद हाकम सिंह को भी हिम्मत आई और उसने पुलिस थाने में पहुंचकर मामला दर्ज कराया। इधर, गिरफ्तार की गई युवती को कोर्ट से जमा मिल गई। इसके बाद वह फरार है। इसको लेकर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि उसके साथ गिरोह में और भी कई सदस्य हो सकते हैं।

