राजनांदगांव। पुरूष नसबंदी पखवाड़ा के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम की कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय परिसर से रवाना किया गया। जागरूकता रथ पहले दिन जिले के घुमका क्षेत्र में पहुंचा। यहां स्थानीय ग्रामीणों को परिवार नियोजन के स्थायी साधन पुरुष नसबंदी के लाभ बताकर पुरुषों को नसबंदी कराने के लिए प्रेरित किया गया। घुमका क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होते हुए दूसरे दिन यह रथ खैरागढ़ और छुईखदान ब्लाक पहुंचा। यहां स्थानीय अस्पताल के पास जागरूकता रथ पहुंचने पर मोर मितान-मोर संगवारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पुरुष नसबंदी को परिवार नियोजन का सबसे बेहतर साधन बताया। पुरुष नसबंदी को लेकर फैली विभिन्न भ्रांतियों को दूर करते हुए लोगों को बताया गया कि, पुरुष नसबंदी से मर्दाना ताकत में कमी सहित शारीरिक कमजोरी जैसी भ्रांतियों के कारण लोग इससे डरते हैं, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। वैज्ञानिक रूप से नसबंदी कराने के बावजूद पुरुष को किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं होती है। इसका आपरेशन पहले की तुलना में अब और अधिक आसान हो गया है। पुरुषों के लिए परिवार नियोजन का स्थायी उपाय नसबंदी है और यह बिना चीरा, बिना टांका के 10 मिनट में होने वाली प्रक्रिया है। पुरुष नसबंदी पखवा?ा के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम के लिए निकाला गया यह जागरूकता रथ जिले के प्रत्येक विकासखंड में पहुंचेगा। इसके माध्यम से पुरुष नसबंदी के लिए लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की डीपीओ अल्पना लुनिया ने बताया, पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के अंतर्गत निकाला गया जागरुकता रथ जिले के विभिन्न ब्लाकों और गांवों तक पहुंच रहा है तथा जागरुकता के लिए की गई इस पहल की सार्थकता भी देखी जा रही है। पुरुष नसबंदी के फायदे जानने के लिए ग्रामीण अच्छी रुचि ले रहे हैं। उन्होंने बताया, पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के तहत सभी मितानिन, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुरुष नसबंदी के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए मितनिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी अपने स्तर पर बेहतर प्रयास कर रहे हैं। परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से पुरुष नसबंदी पखवाड़ा शुरू किया गया है। पहले चरण में लोगों को पुरुष नसबंदी कराने के विषय में प्रेरित किया जा रहा है। द्वितीय चरण में 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक सेवा वितरण सप्ताह मनाया जाएगा। यह सेवा उपलब्धता पर केंद्रित रहेगा जो कोविड-19 के संदर्भ में संशोधित किया गया है। इस दौरान पुरुष नसबंदी की सेवा प्रदान की जाएगी। स्वास्थ्य केंद्रों पर पुरुष नसबंदी सेवा और इसके फायदे को प्रदर्शित किया जाएगा।
मोर मितान-मोर संगवारी कार्यक्रम में बताए पुरुष नसबंदी के फायदे
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
