भारत-अमेरिका के रिश्तों में तनाव चरम पर है और इसी बीच अमेरिका  के राजदूत सर्गियो गोर भारत के दौरे पर आए हुए हैं. वे अमेरिकी राजनीति में ऐसे शख्स माने जाते हैं, जो दक्षिण एशिया के समीकरण को बेहतरीन तरीके से समझते हैं और इसीलिए उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है कि वे दोनों देशों के रिश्ते सामान्य करने में भूमिका निभाएं. भारत आए सर्गियो गोर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हम भारत के साथ ट्रेड डील को क्लोज करने के लिए दृढ़निश्चित हैं. इसके साथ ही उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर भी बड़ी बात कही है.

अमेरिकी राजदूत ने क्या-क्या कहा?

  1. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच दोस्ती वास्तविक और मजबूत है.
  2. उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध सबसे ऊंचे राजनीतिक स्तर पर मजबूती से टिके हुए हैं.
  3. गोर ने कहा कि असली दोस्त असहमत हो सकते हैं, लेकिन अंत में मतभेद सुलझा लेते हैं.
  4. भारत को अमेरिका का अत्यंत महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार बताते हुए उन्होंने कहा कि वे गहरे सम्मान के साथ भारत आए हैं.
  5. उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र और सबसे बड़े लोकतंत्र के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी.
  6. गोर ने संकेत दिया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप निकट भविष्य में भारत दौरे पर आ सकते हैं.
  7. उन्होंने कहा कि अमेरिका के लिए भारत से ज्यादा अहम कोई साझेदार नहीं है.
  8. गोर ने बताया कि दोनों देश सच्चे रणनीतिक साझेदार के तौर पर मिलकर आगे बढ़ेंगे.

500 फीसदी टैरिफ की धमकी के बीच आए सर्गियो गोर

सर्गियो गोर की ये यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसकी टाइमिंग काफी अलग है. अमेरिका के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने हाल ही में रूस पर दबाव बनाने के लिए ऐसा बिल पेश किया है, जिससे भारत पर 500 फीसदी टैरिफ का खतरा मंडराने लगा है. डोनाल्ड ट्रंप की हरी झंडी मिलने के बाद भारत की टेंशन और भी बढ़ गई है, जिसके बीच सर्गियो गोर भारत पहुंचे हैं. उन्होंने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर जिस तरह के संकेत दिए हैं, वो इस तनाव को कम करने वाले हैं और इस पर मंगलवार को उनकी बात होने वाली है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version