बिजनेस डेस्कः आज 13 जनवरी को देशभर में लोहड़ी (Lohri 2026) का पर्व मनाया जा रहा है। यह त्योहार सर्दियों के अंत, नई फसल और नए कृषि चक्र की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। लोहड़ी को खासतौर पर पंजाब और हरियाणा में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। त्योहार के चलते लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या आज मंगलवार को बैंक बंद रहेंगे? इसका जवाब है—नहीं।

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार 13 जनवरी 2026 को किसी भी राज्य में बैंक अवकाश नहीं है यानी आज देशभर में सरकारी और निजी बैंक सामान्य रूप से खुले हुए हैं।

जनवरी 2026 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद?

14 जनवरी: मकर संक्रांति / माघ बिहू
(गुजरात, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश)

15 जनवरी: उत्तरायण पुण्यकाल / पोंगल / माघ संक्रांति / मकर संक्रांति / महाराष्ट्र में म्यूनिसिपल इलेक्शन
(महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश)

16 जनवरी: तिरुवल्लुवर दिवस / कनुमा
(तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश)

17 जनवरी: उझावर थिरुनल
(तमिलनाडु)

18 जनवरी: रविवार

23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा / बसंत पंचमी / वीर सुरेंद्र साईं जयंती
(त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल)

24 जनवरी: चौथा शनिवार (पूरे देश में बैंक बंद)

25 जनवरी: रविवार

26 जनवरी: गणतंत्र दिवस (पूरे देश में बैंक बंद)

छुट्टी में भी चलेंगी ये बैंकिंग सेवाएं

बैंक छुट्टी के दिनों में ब्रांच बंद रहती हैं लेकिन UPI, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहती हैं। इसके अलावा ATM भी ऑपरेशनल रहते हैं। हालांकि, लगातार छुट्टियों के कारण कुछ जगहों पर एटीएम में कैश की कमी हो सकती है, इसलिए पहले से तैयारी करना बेहतर रहेगा।
 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version