रायपुर, राजधानी में 6 दिन के भीतर दो हत्याओ से सनसनी फैल गई हैं। तेलीबांधा इलाके में बदमाशों ने पहले मोहल्ले की बिजली बंद कर दी। इसके बाद दो युवकों को दौंड़ा-दौंडाकर चाकू मारा। इसमें एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हैं। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों और मृतक के बीच गांजे के धंधे को लेकर विवाद चल रहा था। पकड़े गए आरोपी नगर के हिस्ट्रीशीटर मुकेश गुप्ता/ बनिया से भी जुड़े हैं।

पुलिस के मुताबिक, भनपुरी निवासी आदित्य कुर्रे रविवार की रात काशीराम नगर में रहने वाले अपने दोस्त अभय सारथी से मिलने पहुंचा। रात में दोनो श्याम नगर में रहने वाले अपने दोस्तों से मिलने पहुंचे। रात में करीब 10:30 बजे दोनो से दिव्यांश ध्रुव, लोकेश विश्वकर्मा, आकाश विश्वकर्मा, अनुज यादव व अन्य लोग मिल गए। फिर सभी शराब पीने लगे। इस दौरान उनका आपस में झगड़ा हो गया। लोकेश, आकाश और अन्य ने आदित्य और अभय से पुरानी बातों को लेकर हमला कर दिया। आरोपियों ने चाकू से दोनों पर कई वार किए। इससे आदित्य की मौके पर मौत हो गई। अभय बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद सभी आरोपी भाग निकले।

अवैध गतिविधियों में संलिप्त: आकाश और लोकेश हिस्ट्रीशीटर हैं। उसके अन्य साथी गांजा तस्करी व अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं। आदित्य की हत्या के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। बाद में पुलिस ने लोकेश विश्वकर्मा, आकाश विश्वकर्मा, दिव्यांश ध्रुव, अनुज यादव और एक नाबालिग को हिरासत में लिया हैं। अन्य आरोपी फरार हैं। मृतक भी आपराधिक प्रवृत्ति का हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version