रायपुर। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ का प्रांतीय अधिवेशन रविवार, 11 जनवरी 2026 को सरस्वती शिक्षा संस्थान, रोहणीपुरम, रायपुर में भव्य एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। अधिवेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ के प्रांत प्रचारक अभयराम जी ने बौद्धिक उद्बोधन दिया।

अधिवेशन में आगामी तीन वर्षों के लिए संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों का निर्वाचन राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गौरव सोनी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री आर. के. श्रीवास्तव ने सर्वसम्मति से चयनित पदाधिकारियों की घोषणा की।घोषणा के अनुसार स्वास्थ्य विभाग रायपुर के श्री अश्वनी कुमार चेलक को प्रदेश अध्यक्ष, राजस्व विभाग बेमेतरा के श्री बोधी राम निषाद को प्रदेश महामंत्री, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के डॉ. विनोद कुमार वर्मा को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की श्रीमती लता दीक्षित को प्रदेश संगठन मंत्री निर्वाचित किया गया।

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ पुष्पमाला एवं गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। अधिवेशन में उपस्थित प्रतिनिधियों ने कर्मचारी हितों की रक्षा, संगठन विस्तार एवं सशक्त कर्मचारी आंदोलन के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version