BJP National President: BJP ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पार्टी ने नोटिफिकेशन में बताया है कि 19 जनवरी को होगा नामांकन होगा, जबकि 20 जनवरी को आवश्यकता पड़ने पर मतदान होगा।

नितिन नबीन: सबसे युवा अध्यक्ष बनने की ओर

वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन (46 वर्ष) इस पद के सबसे प्रबल दावेदार हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि वे निर्विरोध चुने जा सकते हैं। अगर नितिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो वे इतिहास में सबसे कम आयु के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। बिहार से ताल्लुक रखने वाले नबीन को पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है और उनके नाम पर मुहर लगना महज एक औपचारिकता मानी जा रही है।

दिल्ली में जुटेगा दिग्गजों का जमावड़ा

इस चुनावी प्रक्रिया को ऐतिहासिक बनाने के लिए बीजेपी ने दिल्ली में बड़ा जमावड़ा बुलाया है। पार्टी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य 19 जनवरी तक दिल्ली पहुँच जाएंगे। नामांकन के दौरान पीएम मोदी खुद नबीन के प्रस्तावक बन सकते हैं, जो संगठन में उनके बढ़ते कद का स्पष्ट संकेत है।

नया नेतृत्व और आगामी चुनौतियाँ

यह बदलाव ऐसे समय में हो रहा है जब 2026 में पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। नए अध्यक्ष के सामने न केवल इन चुनावों में जीत दर्ज करने की चुनौती होगी, बल्कि 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए संगठन को नए सिरे से तैयार करने की जिम्मेदारी भी होगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version