मौनी अमावस्या के दिन दान का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन किन-किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है.

माघ महीने में पड़ने वाली अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है. इस दिन पितरों की आत्मा की शांति और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए स्नान-दान और तर्पण किया जाता है. मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन किया गया दान अन्य दिनों की तुलना में अधिक फलदायी होता है. इससे पितर प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष का प्रभाव भी कम होता है.

मौनी अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए?

तिल का दान

मौनी अमावस्या के दिन तिल का दान बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि तिल दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

चावल का दान

इस दिन जरूरतमंदों को चावल का दान करना चाहिए. कहा जाता है कि इससे पितर अत्यंत प्रसन्न होते हैं.

तेल का दान

मौनी अमावस्या के दिन तेल का दान करने से पितृ दोष से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है. इस दिन तिल या सरसों के तेल का दान करना उत्तम माना जाता है.

वस्त्र का दान

इस दिन जरूरतमंदों और गरीबों को वस्त्र दान करना भी शुभ होता है. विशेष रूप से पीले रंग के वस्त्रों का दान लाभकारी माना जाता है.

मौनी अमावस्या कब है?

साल 2026 में माघ महीने की अमावस्या तिथि की शुरुआत 17 जनवरी (शनिवार) रात 11:53 बजे से होगी, जबकि अमावस्या तिथि का समापन 18 जनवरी 2026 को रात 01:08 बजे होगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version