राजनांदगांव। 26 नवंबर को शासकीय कमला देवी महिला महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं रासेयो की छात्राओं ने संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया गया। साथ ही प्रभारी प्राचार्य डा. एम.एल. साव द्वारा छात्राओं को संविधान की जानकारी दी गई तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु तत्पर रहने को कहा। यह कार्यक्रम कोविड-19 के बचाव हेतु सुनिश्चित नियमों का पालन करते हुए किया गया।
