मदुरै : वजन घटाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वजन घटने के घरेलू तरीके और नुस्खे सर्च करते हैं। अधिकांश लोग तरह-तरह के एक्सपैरिमेंट फॉलो भी करते हैं। ऐसे ही एक वेट लॉस के घरेलू तरीके ने एक लड़की की जान ले ली। लड़की ने यूट्यूब पर एक वीडियो में बताए गए तरीके के अनुसार ‘वेंकारम’ (बोरेक्स) का सेवन किया। बोरैक्स पीने के कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ी, उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय कलैयारसी, दिहाड़ी मजदूर वेल मुरुगन (51) और विजयलक्ष्मी की पुत्री थी। वह नरिमेडु स्थित एक प्रमुख निजी महिला कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। वह सेलूर के मीनाम्बलपुरम इलाके की कामराज क्रॉस स्ट्रीट में रहती थी।


वजन ज्यादा होने से थे परेशान

पुलिस ने बताया कि वजन कुछ ज्यादा होने के कारण कलैयारसी परेशान रहती थी। वह मोबाइल पर अक्सर वजन घटाने से जुड़े उपाय तलाशती रहती थी। वह वीडियो देख-देखकर घरेलू उपाय भी करती थी। पिछले सप्ताह उसने ‘वजन घटाने और छरहरी काया के लिए वेंकारम’ शीर्षक वाला एक यूट्यूब वीडियो देखा। 16 जनवरी को उसने कीझामासी स्ट्रीट के थर्मुट्टी इलाके के पास स्थित दवा की एक दुकान से यह पदार्थ खरीदा।

वीडियो में तरीका देखकर पिया बोरैक्स

कलैयारसी ने 17 जनवरी को वीडियो में बताए गए तरीके से बोरैक्स का सेवन किया, जिसके बाद उसे उल्टी और दस्त होने लगे। उसकी मां उसे मुनिसलाई स्थित एक निजी अस्पताल ले गई, जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। हालांकि, उसी शाम लक्षण दोबारा उभरे और पास के एक अन्य अस्पताल में इलाज के बाद घर लौटने पर उसने तेज पेट दर्द और मल में खून आने की शिकायत की।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 11 बजे उल्टी और दस्त की स्थिति गंभीर हो गई, जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से उसे सरकारी राजाजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। सेलूर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version