रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक 30 नवंबर को दोपहर 12 बजे आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिरमौर करेंगे। समाज के केन्द्रीय कार्यालय सचिव जगेश्वर प्रसाद वर्मा ने बताया कि मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज सभा कक्ष, कुर्मी बोर्डिंग तात्यापारा रायपुर में आयोजित इस बैठक में मुख्य रुप से चुनाव संबंधी चर्चा, कोविड-19 के कारण आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की समीक्षा, संभावित (इच्छुक) सभी केन्द्रीय अध्यक्ष के उम्मीदवारों को आमंत्रित किया जाता है कि होने वाले सामाजिक निर्वाचन प्रणाली पर अपना विचार रखेंगे, अपील प्रकरणों की सुनवाई दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद होगी, सभी राजप्रधानगण अपने-अपने राजों की मतदाता सूची एवं केन्द्र हिस्सा साथ लायें, अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से रहेगा।
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक 30 नवंबर को
Previous Articleमंत्री परिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, धान-मक्का खरीदी सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
Next Article त्रिकुटी ग्राउंड में मनाया गया ब्रुसली की जयंती
